फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain cleaning performance

नाली की सफाई के लिए प्रदर्शन

Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drain cleaning performance
नगर के भगवतपुर वार्ड नंबर 13 में मंगलवार को नाली का पानी सड़क पर फैलने से नाराज नागरिकों ने नाली सफाई की मांग को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड की समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रहवासियों ने कहा कि बस्ती में नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क से लेकर लोगों के घरों तक फैल रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नाली की सफाई नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गंदा पानी सड़क पर फैलने से राहगीर व रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द नाली की सफाई नहीं कराया तो पालिका कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश सिंह, हरि ओम बिंद, रजत साहू, लाला बिंद, प्रकाश तिवारी, मोनू चौबे, टीपू गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश प्रजापति, जयप्रकाश गौड़ आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed