फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain built four times in five years, but the problem remains the same

Bhadohi News: पांच साल में चार बार बनी नाली, पर समस्या जस की तस

Sun, 16 Jun 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drain built four times in five years, but the problem remains the same
सुरियावां। नगर पंचायत के वार्ड-1 आंबेडकर नगर में बीते पांच सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बीते पांच सालों में जलभराव के समाधान के लिए चार बार नाली बनी, लेकिन हर बार पैसों का बंदरबांट होने से अब इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वार्ड की आबादी करीब 1000 के करीब है। अधिकांश लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर में पानी निकासी के लिए बनी नाली महीनों से जाम पड़ी हुई है। अभी एक साल पहले ही नाली का निर्माण कराया गया था। बताया गया था कि इससे समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन मानक के अनुरूप काम न होने और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण समस्या जस की तस पड़ी है। इसके पहले भी पांच सालों में चार बार नाली बन चुकी है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बताया कि चौराहा से पश्चिम तरफ नाली नीचे बनाई गई फिर उसे आगे ले जाकर ऊंचा कर दिया गया। इससे निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी और पानी का बहाव उल्टा होने के कारण नाली ओवरफ्लो हो गई। ठेकेदारों ने नाली को पश्चिम की तरफ बड़े नाले से जोड़ा, लेकिन मानक के अनुसार नाली को ऊंचा नहीं बनाया। जाम नाली के कारण आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान हैं। वॉर्ड के रहने वाले सुरेश, रामराज, सदन, इस्लाम, मनोज, मोहन, राज कुमार, शंभू सुखराज आदि ने बताया कि अगर स्थायी समाधा नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन को विवश होंगे।
विज्ञापन


कोट

पूरी नाली की मरम्मत न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। जिससे खेतों पानी जा रहा है। बारिश के पहले समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

शशिकांत तिवारी,ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed