फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain and interlocking work will cost Rs 14.5 lakh

Bhadohi News: 14.5 लाख की लागत नाली और इंटरलाॅकिंग का होगा काम

Mon, 17 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drain and interlocking work will cost Rs 14.5 lakh
औराई। घोसिया नगर पंचायत में करीब 14.5 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि एबरार अली ने सोमवार को इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। इंटरलाॅकिंग व नाली का काम होने से सालों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

घोसिया नगर पंचायत के कई वार्डों में अब भी टूटे-फूटे और कच्चे वार्ड थे। जिसको लेकर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में लगातार मांग उठती रहती थी। नगर पंचायत 10 में भी कई सालों से सड़क की समस्या बनी थी। जिसको लेकर बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि ने सोमवार को वार्ड 10 में एकलाख के मकान से सुभान के मकान तक व शहाबुद्दीन के मकान से हाजी नानक के मकान तक इंटरलाॅकिंग कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 5.58 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसके अलावा शहाबुद्दीन के मकान से हाजी के हाजी नानक के मकान तक 8.99 लाख नाली व इंटरलॉकिंग कार्य होगा। साथ ही कहा कि नगर की हर समस्याओं का प्रमुखता से समाधान होगा। इस मौके पर दिल हसन, जमील, नसीम, सुनील, खुर्शीद भाई, जटाशंकर यादव, मुनीर, रमजान अली, बुद्धू भाई, हबीब शेख, साहब अली, सैफ अली, साहिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed