{"_id":"57fe98844f1c1b833928e79c","slug":"doli-land-dskandhar-girt","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु...
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज के रामलीला मैदान पर अट्टहास करता रथ पर सवार रावण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व मंगलवार को जिलेभर में उत्साह पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह लंकापति रावण के प्रतीक पुतले का दहन कर लोगों ने अंहकार, अन्याय और अत्याचार का अंत करने का संकल्प लिया। जिले में 49 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान रावण-राम के युद्ध स्थल रामलीला मैदान पर जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा। लोगों ने एक दूसरे को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से प्रेरणा लेकर जीवन संवारने की सीख दी गई।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार प्राचीन एवं प्रसिद्ध विजय दशमी पर्व नगर में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। रामलीला मैदान में नवयुवक दल और बघेल परिवार की ओर से रावण के पुतला दहन कराया गया। नवयुवक दल के नेतृत्व में लंकेश का जुलूस मिर्जापुर रोड से निकलकर पूरे नगर में भ्रमण किया। देर शाम रामलीला मैदान पहुंचने पर श्रीराम से संघर्ष हुआ। इसके बाद राम ने रावण का वधकर दिया। जयश्रीराम गूंज के बीच रामलीला मैदान में रावण के 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। इसके पूर्व लंकेश जुलूस में मां काली ध्वज, रावण सेना बैंडबाजे शामिल हुए। एसओ अरूण दुबे मयफोर्स चौकस रहे। नवयुवक दल से प्रशासन का आभार जताया गया। चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, ज्ञानेश्वर अग्र वाल, ऋषि सिंह बघेल,उमेश सिंह, चिंटू सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, रामलाल अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नंदा जाय सवाल, भिखारी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, टुनटुन, शिव शंकर गुप्ता आदि रहे।
जंगीगंज क्षेत्र के महावीर मंदिर के पास रामलीला मैदान में विजयदशमी मेले का आयोजन किया गया। 142वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला के बाद विजयदशमी में इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राम रावण युद्ध के बाद लंका पति रावण समेत मेघनाद, कुंभकरण आदि के पुतलों को दहन किया गया। नवयुवक दल के अलावा सुभाष खरे, अश्वनी खरे, काजू खरे, पंचलाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय के समीप मंगलवार को विजयदशमी मेले का आयोजन किया गया। श्रीराम और लंकापति रावण और उनके सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। राम के रावण वध करते हुए पूरा नगर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। औराई संवाददाता के अनुसार, अमीरपट्टी रामलीला मैदान में विजयदशमी पर रावण समेत मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया।
औराई चौराहे पर अखंड ज्योति क्लब की विजयदशमी मेले में शाम को रावण का पुतला दहन किया गया। इसमें कमिश्रर और डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हुए। इसी तरह कैयरमऊ पुरुषोत्तमपुर, सहसेपुर, गंभीरसिंहपुर, महराजगंज, उगापुर, अर्जुनपट्टी, हवाईपट्टी आदि स्थानों पर दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव आदि रहे।