{"_id":"6735113a87127c131e02ead4","slug":"doctor-suspended-for-negligence-agencys-tender-canceled-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118927-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लापरवाही में चिकित्सक निलंबित, एजेंसी का टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लापरवाही में चिकित्सक निलंबित, एजेंसी का टेंडर निरस्त
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक बुधवार को डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति जानीं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर डॉ. राजीव कुमार गौतम को निलंबित कर दिए, जबकि एजेंसी के टेंडर को निरस्त कर दूसरे का चयन करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर बल दिया।
टीबी उन्मूलन (क्षय रोग) को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के आधार पर प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान आने पर जिलाधिकारी ने क्षय रोग टीम के कार्यों की सराहना की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लैब स्लैब और बेसिंग उपलब्धता पर बल दिए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्टेज को सही तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया।
सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्टेज को सही तरीके से निष्पादित करने के लिए सर्टिफिकेट जारी करें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की द्वितीय समीक्षा में सभी एमओआईसी को निर्देशित किए कि विभिन्न मदो में नियमानुसार पैसों का व्यय करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया कि पिपरिस स्थित कुष्ठ आश्रम में आवासीय सभी को समयानुसार ड्रेसिंग, दवाएं और उपकरण दिलाएं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर चिकित्सक डॉ. राजीव गौतम को निलंबित किया और आरबीएसके के संचालन के लिए कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीमों को स्कूलों में जांच के लिए न जाने पर उसके टेंडर को निरस्त कर दिया।
आरबीएसके के अर्बन कॉआडिनेटर डॉ. प्रदीप शास्त्री को डाटा फीड करने में लापरवाही बतरने पर सख्त चेतावनी दी। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बिजली, पानी, दवा की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।