फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctor serious allegations against department in bhadohi wrote resignation letter officers shocked

UP : चिकित्सक ने अपने ही विभाग पर लगाया गंभीर आरोप, त्याग पत्र में लिखी ऐसी बात; अफसर भी रह गए हैरान

Mon, 09 Dec 2024 07:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

Bhadohi News : भदोही सीएचसी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ ने सीएमओ को त्याग पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि उन्हें विभाग में मानसिक प्रताड़ना मिल रही है। वहीं, अधिकारियों ने इस आरोप को निराधार बताया है। कहा है कि इस मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
Doctor serious allegations against department in bhadohi wrote resignation letter officers shocked
भदोही सीएचसी पर तैनात हैं बाल रोग विशेषज्ञ। - फोटो : Freepik

विस्तार

कार्यस्थल पर मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचाई जा रही है, जिसके कारण में तनाव में आ गया हूं। इससे काम करने में दिक्कत होने लगी है। इसलिए मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। भदोही सीएचसी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम चौहान ने सोमवार को सीएमओ को संबोधित त्यागपत्र दिया। इससे स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी चल रही है, जिसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। किसी न किसी कारण अक्सर चर्चा में रहने वाला स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और चिकित्सक ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया। पीड़ित चिकित्सक ने कहा कि सीएचसी में उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। यही नहीं विभागीय अधिकारी आए दिन मानसिक पीड़ा पहुंचाते हैं। जिससे वह ईमानदारी से काम करने असमर्थ होकर यह कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि आरोप निराधार हैं। चिकित्सक के त्यागपत्र पर अभी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed