फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctor dies after being hit by Bolero while crossing the road

सड़क पार करते समय बोलेरो के धक्के से डॉक्टर की मौत

Sat, 30 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor dies after being hit by Bolero while crossing the road
जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में शुक्रवार को सुबह वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पार करते समय डॉक्टर अजीत वर्मा (29) बोलेरो की चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही डॉक्टर अजीत की मौत हो गई। वह प्रयागराज के एक अस्पताल में प्रैक्टिस करने के लिए रोज की तरह जा रहे थे। मूल रूप से वह आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैंचा गांव के रहने वाले थे। जंगीगंज में उनके पिता ने घर बनवाया है। यहां वह परिवार के साथ रहते थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के कैता गांव निवासी उदय नारायण वर्मा ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट हैं। जंगीगंज के रूद्रतालाब मुहल्ले में घर बनवाकर रहते हैं। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र अजीत वर्मा पढ़ने में होनहार थे। ऐसे में वह चीन में पढ़ाई के लिए गए। पिछले साल ही वह वहां से एमबीबीएस की पढ़ाई करके घर लौटे। भारत में डॉक्टर बनने के लिए वह एमसीआई में रजिस्ट्रेशन के लिए तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वह प्रयागराज के एक बड़े अस्पताल में प्रैक्टिस करते थे। जंगीगंज के रूद्रतालाब स्थित अपने घर से सुबह पैदल ही प्रयागराज के लिए बस पकड़ने हाइवे पर पहुंचे। वहां सड़क पार कर रहे थे तभी वाराणसी की ओर से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी आस-पास के लोगों के माध्यम से परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। होनहार बेटे की मौत सुनकर उदय नारायण भी बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed