{"_id":"67607756ee19488ce902f7d4","slug":"dm-will-solve-the-problems-of-farmers-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120186-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: किसानों की समस्या का डीएम करेंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: किसानों की समस्या का डीएम करेंगे समाधान
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी सीमा के पास कंधिया में प्रस्तावित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज) को लेकर अधिकारियों और किसानों के बीच सोमवार को आयोजित दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही।
सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में अधिकारियाें के साथ यूपीसीडा के अधिकारी भी रहे, लेकिन तमाम मान मन्नौव्वल के बाद भी बातचीत बेनतीजा रहा। मंगलवार को किसान जिलाधिकारी से मिलकर अपनी शर्तें रखेंगे। कई किसान मुआवजा न मिलने के कारण इस बैठक में शामिल भी नहीं हुए।
एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला लगभग 12 बजे कन्धिया फाटक के पास पहुंचा। वहां पहले से ही मौजूद बड़ी संख्या में मुआवजा ले चुके किसानों के साथ उनकी वार्ता शुरू हुई। वार्ता के दौरान प्रशासन ने मुआवजा ले चुके किसानों से भूमि को अधिग्रहण करने की बात कही तो किसान इससे राजी नहीं हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि कम पैसा देकर सेज के नाम पर हमारे साथ छल किया गया। अब जब तक हमारी शर्तें नहीं मानी जाएंगी, तब तक हम नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी काफी देर तक किसानों को मनाने में लगे रहे, लेकिन किसान अपनी शर्तों को लेकर अडिग रहे। ऐसे में अधिकारियों ने किसानों को अपनी शर्तों के साथ डीएम से मिलने की नसीहत दी। अब मंगलवार को किसान जिलाधिकारी के पास पहुंचकर अपनी बात रखेंगे।