{"_id":"633c73f1c9a341304134b613","slug":"dm-s-recommendation-for-the-ointment-of-compensation-bhadohi-news-vns6776164108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के मरहम को डीएम की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के मरहम को डीएम की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। औराई अग्निकांड में मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए डीएम गौरांग राठी ने संस्तुति करते हुए शासन को पत्र लिखा है। मंगलवार को प्रशासन की ओर से निजी अस्पतालों के खाते में पांच लाख की रकम भेजी गई। जिससे झुलसे मरीजों को कोई दिक्कत न हो सके। आगे भी जरूरत के हिसाब से अस्पतालों के खर्च का भुगतान प्रशासन की ओर से होगा।
रविवार को औराई के नरथुआं के पंडाल में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित छह की मौत हो चुकी है, जबकि 70 का उपचार अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को
जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार करीब पांच घंटे तक बीएचयू और कबीरचौरा अस्पताल में रहे। जहां मरीजों और तीमारदारों से मिलकर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि चार सदस्यीय टीम की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी अस्पतालों में लगाई गई है। जो वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संपर्क में रहेंगे। कबीरचौरा से मरीजों को बीएचयू के सर सुंदरलाल और ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कराया गया। उन्होंने कहा कि बारीपुर की पूर्व प्रधान जयदेवी को कृषक बीमा दुर्घटना का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा शासन स्तर से मुआवजा देने के लिए पत्र लिखा गया है। बताया कि निजी अस्पतालों में कोई दिक्कत न हो इसलिए पांच लाख की रकम प्रथम चरण में भेजी गई है। भविष्य में प्रशासन की ओर से जरूरत के हिसाब से अस्पतालों को पैसा भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि झुलसे बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।