{"_id":"688525f0135003ebfb0f0d76","slug":"divisional-commissioner-angry-over-increasing-land-disputes-reprimanded-subordinates-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-129512-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बढ़ते जमीन विवादों पर मंडलायुक्त नाराज, लगाई मातहतों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बढ़ते जमीन विवादों पर मंडलायुक्त नाराज, लगाई मातहतों को फटकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। औराई में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और आईजी आरपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी तो भदोही में डीएम शैलेश कुमार ने भी फरियाद सुनी। जमीन विवाद के बढ़ते मामलों को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। राजस्व के अफसरों को फटकार लगाई। सभी थानों में कुल 128 मामले आए। इसमें 20 का निस्तारण किया गया। शेष 108 मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
औराई कोतवाली में एसडीएम बरखा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। दोपहर में मंडलायुक्त और आईजी पहुंचे तो फरियादियों की कतार लग गई। यहां 27 मामले आए, जिसमें 25 राजस्व से ही संबंधित रहे। राजस्व के लंबित मामलों को लेकर मंडलायुक्त ने राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और कहा कि जमीन संबंधी जितने भी मामले हैं। एक सप्ताह के अंदर पुलिस को साथ लेकर निपटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस हो या समाधान दिवस। हर जगह राजस्व के मामले अधिक रहते हैं। यहां 27 में मात्र दो मामले निस्तारित हुए। सुरियावां में सीओ एके मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। यहां 21 मामलों में दो निस्तारित हुए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव आदि रहे। दुर्गागंज में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां आठ मामले राजस्व और पांच पुलिस के रहे। 13 मामलों में दो का निस्तारण किया गया। इस मौके पर कानूनगो अजय कुमार पाठक, हरिश्चंद्र, मूलचंद, फकीरचंद, अनीता त्रिपाठी, सुगमा देवी, जयचंद, सत्येंद्र यादव आदि रहे। पुलिस विभाग के मुताबिक सभी थानों में कुल 128 प्रार्थना पत्र आए। इसमें राजस्व के 108 और पुलिस के 20 मामले रहे। पुलिस के सभी मामलों का निस्तारण किया गया।
-- -- -- -- -- --
इनसेट
शिकायत पहुंची, टीम ने पहुंचकर किया निस्तारण
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पहुंची। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर निर्माण को रोक दिया। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि एक व्यक्ति तालाब की जमीन पर चहारदीवारी बना रहा है। इसके बाद कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा और लेखपाल अनिल यादव पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे। नापी होने तक निर्माण को रोक दिया। कहा कि नाप होने से पहले निर्माण होगा तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।