फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Magistrate in action mode CHC and block employees found missing during inspection

Bhadohi News: एक्शन मोड में जिलाधिकारी,निरीक्षण में सीएचसी और ब्लॉक कर्मचारी गायब मिले, बीडीओ की क्लास लगाई

Tue, 29 Apr 2025 08:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 08:03 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने डीघ क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी की अनदेखी करने वालों को पकड़ा। इन्होंने सीएचसी और ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान 22 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और ब्लॉक में मिली अव्यवस्था को लेकर बीडीओ की क्लास लगाई।
 

विज्ञापन
District Magistrate in action mode CHC and block employees found missing during inspection
निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिलाधिकारी शैलेश कुमार फिलहाल एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार की सुबह ही निरीक्षण को निकल पड़े। सुबह आठ बजे डीघ क्षेत्र में धमके डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और ब्लॉक का निरीक्षण किया। जिसमें सीएचसी से चार चिकित्सक व चार स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले। वहीं ब्लॉक में भी 14 अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी को वेतन रोक दिया। वहीं नोटिस कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी करीब 8.35 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डीघ पहुंचे। उन्होंने एमओआईसी के साथ ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, एक्सरे कक्ष पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को देखा और साफ-सफाई का निर्देश दिया। सीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम मशीन खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की और उसे जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन


वहीं सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण में चार चिकित्सक और चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अस्पताल में मरीज पर्ची काउंटर पर कर्मियों को पर्चे पर मरीज का नाम, उम्र, पूरा पता, मोबाइल नंबर पूर्ण विवरण भरने व पर्ची पर मुहर भी लगाने का निर्देश दिया। वहीं प्रसव के बाद कम से कम 24 घंटे तक प्रसूता को भर्ती रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वार्डो में साफ-सुथरी बेड चद्दर पर्दा, लाउन्ड्री को सुनिश्चित करने का आदेश दिया। वहीं सीएचसी के आवासीय परिसर में डॉ. प्रदीप सिंह के न रहने पर नोटिस जारी किया। इसके बाद वे डीघ ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक अंदर कुत्ता बैठा मिलने पर बीडीओ को कड़ी फटकरा लगाई।

वही एडीओ सिटी विपिन त्रिपाठी को समय से कार्यालय में उपस्थित न होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। ब्लॉक में टाईल्स पर गन्दगी दिखने पर बाबू कमलेश कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी किया। उन्होंने ब्लॉक के अनुपस्थित 14 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।


अस्पताल में यह रहे अनुपस्थित
डीघ सीएचसी में डॉ. संध्या पटेल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. नूपुर श्रीवास्तव और डॉ. छत्रपाल के साथ स्वास्थ्यकर्मी नरेश पाण्डेय एलटी, राजेन्द्र प्रसाद एचईओ, विनोद कुमार कम्प्यूटर आपरेटर, शशि शुक्ला क्लर्क गायब मिले। नाराज डीएम ने इन सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।


ब्लॉक से यह रहे गायब
डीघ ब्लॉक में एपीओ विनय प्रकाश श्रीवास्तव, टीए सुनील तिवारी, संदीप मौर्या, ओमशरण श्रीवास्तव टीए, पवन कुमार राय टीए, संतोष कुमार यादव टीए, अरविन्द कुमार जायसवाल टीए, मोहम्मद गुलाम जबीर कम्प्यूटर आपेरटर, अजय कुमार भारती जेई आरईडी, आशुतोष गौतम, राम मोहन मिश्र, धीरेन्द्र कुमार, मनीलाल गायब मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोकने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed