फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District League: NNS Suriyawan and Stadium will clash in the final

Bhadohi News: जिला लीगः फाइनल में भिड़ेंगे एनएनएस सुरियावां और स्टेडियम

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
विज्ञापन
District League: NNS Suriyawan and Stadium will clash in the final
भदोही। जिला क्रिकेट एसोसिएशन भदोही के बैनर तले मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में हो रहे जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाईनल में स्टेडियम (सीनियर) ने स्टेडियम (जूनियर) को हराकर तथा दूसरे सेमीफाइनल में एनएनएस सुरियावां ने बीपीएमजी सुरियावां को हराकर फाईनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच स्टेडियम (सीनियर) और एनएनएस सुरियावां के बीच होगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाईनल में टास जीतकर स्टेडियम (सी.) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 121 रन बनाए जिसमे आदिल ने 17 और विशाल ने 32 रन का योगदान दिया। स्टेडियम (जू.) की ओर से आशीष गौतम ने शानदार पांच विकेट झटके जबकि गोलू को 3 विकेट मिले। जवाब में 122 रनों को लक्ष्य लेकर उतरी स्टेडियम (जू) केवल 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे शिवम ने 18 रन का योगदान दिया। स्टेडियम (सी) की तरफ से आभिषेक, आदिल और राजवीर ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में एनएनएस सुरियावा ने बीपीएमजी सुरियावां को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराया। एनएनएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए थे। जिसमे एनएनएस के विकास चौहान ने 52 तथा अविनाश ने 29 रन बनाए थे। बीपीएमजी के अवनीश ने 3 तथा नीरज और आशीष ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बीपीएमजी जीत की दोहरी तक तो पहुंची लेकिन 5 रन पीछे 118 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमे महेश ने 28 और जीतेंद्र ने 25 रन बनाए। एनएनएस के गेदबाज विकास चौहान ने 3, आदर्श व शादाब ने दो दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed