फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Hospital here the system is suffering

जिला अस्पताल...यहां सिस्टम बेहाल

Tue, 20 Oct 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
District Hospital here the system is suffering
ज्ञानपुर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भोजन और दूध, फल आदि देने की योजना लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी और सीएचसी तक मरीजों को समुचित ढंग से भोजन नहीं दिया जा रहा है। जहां कहीं दिया भी जाता है तो निर्धारित मेन्यू को ताख पर रखकर।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को भोजन और दूध देने की व्यवस्था की गई है। मगर पिछले कई महीनों से यहां भर्ती होने वाले मरीजों को न तो भोजन दिया जा रहा है ना ही दूध। यहां तक प्रसव कराने के लिए आने वाली महिलाओं को भी दूध नहीं दिया जा रहा। यहां भर्ती मरीजों को बाजार से खरीदकर संतुलित आहार की व्यवस्था करनी पड़ती है। मंगलवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। यहां भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल की तरफ से कभी दूध, फल या भोजन नहीं मिला। 17 अक्तूबर से जिला अस्पताल में भर्ती मरीज सुजीत उपाध्याय ने बताया कि जब से भर्ती हैं, दवा के अलावा अस्पताल से कुछ नहीं मिला। खाना और दूध बाहर से मंगवाते हैं। प्रीति को ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। उन्हें दूध और फल तो छोड़िए भोजन तक की व्यवस्था अस्पताल की ओर से नहीं की गई। उनके पति ने बताया कि यहां फल, दूध और भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। खाना बाहर से मंगवाना पड़ता है। इसी तरह अन्य मरीजों को भी दूध और भोजन के नाम पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

दूसरी ओर अस्पताल में मरीज गंदगी और बदबू की समस्या से भी परेशान दिखे। वार्डों में बेड पर लगी बेडशीट की गंदगी दिखाते हुए मरीज बता रहे थे कि यह कई दिनों से नहीं बदली गई। टॉयलेट की बदबू वार्डों तक फैलती रहती है। मरीजों ने बताया कि बिजली कटने के बाद जेनरेटर भी नहीं चलाया जाता। गर्मी में ही रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed