फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dispute over compensation for temple land resolved

Bhadohi News: मंदिर की जमीन के मुआवजे का विवाद सुलझा

Sat, 28 Sep 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dispute over compensation for temple land resolved
वाराणसी-मछलीशहर हाईवे की जद में आ रहे चौरी बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर के मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया। जमीन के मुआवजे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एसडीएम की जांच में मंदिर की जमीन सरकारी पाई गई। वहीं दावा करने वाले पक्ष की जमीन को मंदिर के उत्तरी छोर पर बताया गया।
विज्ञापन

चौरी बाजार के मुख्य तिराहा पर स्थित हनुमान मंदिर का आधा हिस्सा हाईवे की जद में आ रहा है। भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष अपनी भुईधरी जमीन होने का दावा कर रहा था। वहीं दूसरा पक्ष ऊसर की जमीन होने का दावा करते हुए मुआवजा की रकम मंदिर के जीर्णोद्धार में लगाने की मांग की थी। मामला जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल तल पहुंच गया।
विज्ञापन

मामले के निस्तारण के लिए जांच कमेटी बनाई गई। दोनों पक्षों के दावों की हकीकत जानने के लिए कागजात देखने के साथ जमीन की पैमाइश भी कराई गई। मामले का निस्तारण करते हुए एसडीएम ने बताया कि हनुमान मंदिर, कुआं, धर्मशाला, चबूतरा आदि सरकारी ऊसर जमीन पर हैं। वहीं भुईधरी जमीन होने का दावा करने वाले पक्ष की जमीन मंदिर के उत्तर में है। अब प्रधान मंजू प्रदीप जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजा की रकम सरकारी संस्था को दिए जाने की मांग की। जिससे मंदिर का जीर्णोद्धार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed