फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Director sought clarification from Executive Engineer RES

Bhadohi News: अधिशासी अभियंता आरईएस से निदेशक ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 18 Jan 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Director sought clarification from Executive Engineer RES
ज्ञानपुर। चंदौली में अपूर्ण आंगनबाड़ी को पूर्ण दिखाने एवं आरोपी होते हुए भी समकक्ष अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र भेजने के मामले में भदोही के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अख्तर अली अंसारी की मुश्किल बढ़ गई है। निदेशक वीरपाल राजपूत ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है और हफ्ते भर में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन के पास चंदौली का भी प्रभार था। दो जून 2023 में प्रभारी रहने के दौरान 2018-19 और 2019-20 में स्वीकृत 40 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में अधूरे काम को पूर्ण दिखा दिया था। इस पर सीडीओ चंदौली की आख्या पर निदेशक ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह साल 2022 में दो जीएसटी नंबर से ठेकेदारों को भुगतान के बाद अभियंता अख्तर अली अंसारी मेडिकल अवकाश पर चले गए। काम कराने के लिए अधीक्षण अभियंता हरेंद्र प्रताप ने सोनभद्र के अभियंता दुष्यंत कुमार को भदोही का प्रभार सौंपा था। नवंबर 2022 में चार्ज लेने को लेकर कार्यालय में दोनों अभियंताओं के बीच विवाद भी हुआ। 2023 में अख्तर अली अंसारी को अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त चार्ज मिला तो उन्होंने दुष्यंत कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरोपपत्र शासन को भेजा दिया। निदेशक एवं मुख्य अभियंता ने इस मामले में भी स्पष्टीकरण मांगा है। उनसे पूछा है कि जिस मामले में वे खुद एक पक्ष हैं तो दूसरे खिलाफ आरोपपत्र कैसे जाराी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed