फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Difficulty in getting on and off Suriawan Railway Station Platform 2

Bhadohi News: सुरियावां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म दो पर चढ़ना-उतरना हुआ मुश्किल

Tue, 03 Dec 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting on and off Suriawan Railway Station Platform 2
सुरियावां। स्थानीय रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो करीब 10 फीट से अधिक ऊंचाई होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर महिला और दिव्यांग यात्री को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दो मिनट के स्टॉपेज में ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद के बीच कई बार दुर्घटना की भी आशंका बन जाती है।
विज्ञापन

जिले का सुरियावां रेलवे स्टेशन प्रमुख व्यवसायिक नगर होने के साथ-साथ जौनपुर से सटा होने के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां हर दिन डेढ़ दर्जन ट्रेनों का स्टॉपेज भी होता है। स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफार्म को ठीक है, लेकिन दो नंबर प्लेटफार्म की स्थिति काफी दयनीय है। प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था भी नहीं की गई है। जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है। प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए वृद्ध, दिव्यांग व महिलाओं को काफी दिक्कत उठाना पड़ता है। बीते दो सालों से प्लेटफार्म दो पर न तो पेयजल संसाधन है और न ही बैठने की। जगह-जगह टीन सेट और बेंच टूट चुके हैं। जिससे यात्रियों को खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। व्यापार मंडल सुरियावां के अध्यक्ष अवधेश कुमार उमर वैश्य, तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद उमर वैश्य, रोहित चौरसिया, राहुल कुमार आदि ने रेल विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर व्यवस्थाएं पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed