फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotion to God is obtained by the grace of God: Chandrabhushan

भगवान की भक्ति प्राप्त होती है ईश्वर की कृपा : चन्द्रभूषण

Wed, 15 Apr 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotion to God is obtained by the grace of God: Chandrabhushan
केदारपुर में श्रीमद् भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
कौलापुर। केदारपुर शुक्लान बस्ती में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास पं. चंद्रभूषण महाराज ने वामन अवतार की कथा का वर्णन किया। उन्होंने भगवान विष्णु के वामन रूप और दैत्यराज बलि के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। कहा कि जो भी भगवान की शरण में जाकर भक्ति करता है, उस पर ईश्वर की कृपा अवश्य होती है। बताया कि भगवान विष्णु ने वामन का रूप धारण करके राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा। दानवीर बलि ने अपने वचन का पालन करते हुए यह दान स्वीकार किया, भले ही उनके गुरु शुक्राचार्य ने उन्हें सावधान किया था। उन्होंने बताया कि भगवान ने अपने विराट रूप में पहले पग में पृथ्वी, दूसरे पग में आकाश नाप लिया और तीसरे पग के लिए स्थान न बचने पर राजा बलि ने अपना सिर अर्पित कर दिया। इस समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें पाताल लोक का अधिपति बना दिया। कहा कि वामन चरित्र हमें वचन पालन, अहंकार त्याग और सच्ची भक्ति का संदेश देता है। इस मौके पर शोभनाथ शुक्ला, ओंकार नाथ, नागेंद्र शुक्ला, पृथ्वीराज, इंद्रामणि शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed