फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotees throng Dwarkadhish Temple.

Bhadohi News: द्वारकाधीश मंदिर में उमड़े भक्त

Sun, 30 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Dwarkadhish Temple.
द्वारकाधीश मंदिर में कमल पर विराजमान भगवान, स्रोत संवाद
नगर के बुंदेलखंडी स्थित द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को झूलनोत्सव के अंतिम दिन भगवान कृष्ण कमल पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। भगवान के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। कन्हैया के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

झूलनोत्सव के दौरान मंदिर में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। भगवान की एक झलक पाने के लिए भक्तों में उत्साह बना रहा। मंदिर का द्वार सुबह आठ बजे खोला गया और दोपहर 12 बजे तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। मंदिर के एकमात्र ट्रस्टी प्रदीप कुमार बजाज ने बताया कि शनिवार को झूलनोत्सव का अंतिम दिन था। मंदिर की सजावट और अन्य तैयारियां परितोष बजाज की निगरानी में की गईं। आयोजन में कलाकार शंभूनाथ चित्रकार, राजा बिजली मिस्त्री, दिलीप डेकोरेशन और बबलू मिस्त्री का विशेष सहयोग रहा। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित कर झूलनोत्सव का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed