फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   departmental crackdown on teacher

Bhadohi News: शिक्षक पर विभागीय शिकंजा

Fri, 10 May 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
departmental crackdown on teacher
ज्ञानपुर। सीबीआई अफसर बनकर शिक्षकों से अवैध वसूली करने के आरोपी तुलापुर रोही के सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी के खिलाफ विभागीय शिकंजा कसने लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद अब बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी डीघ सुमन केसरवानी को जांच सौंपी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबिहा खातून की अदालत ने सुजातपुर गांव निवासी पुनीत कुमार तिवारी के प्रार्थना पत्र पर सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। कोर्ट की सख्ती के बाद विभाग हरकत में आया है। अभी तक पुलिस ने मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया है, लेकिन विभागीय स्तर से सख्ती शुरू हो गई है। आरोपी शिक्षक का विभाग के एक अधिकारी से संबंध था, जिसके कारण पहले उस पर कार्रवाई नहीं की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी के खिलाफ शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed