फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Department fails to replace burnt-out router for 15 days; transactions worth 3 crore affected.

Bhadohi News: 15 दिन से जला राउटर नहीं बदल पाया विभाग, तीन करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Thu, 03 Sep 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Department fails to replace burnt-out router for 15 days; transactions worth 3 crore affected.
गोपीगंज डाकघर में राउटर खराब होने पर परेशान लोग। संवाद
गोपीगंज डाकघर में पिछले 15 दिनों से कामकाज ठप है। विभाग पहले सर्वर की समस्या का हवाला दे रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच के लिए इंजीनियरों की टीम भेजी।
विज्ञापन

जांच में राउटर जलने की बात सामने आई, लेकिन टीम के लौटने के तीन दिन बाद भी इसे बदला नहीं जा सका है। इससे करीब तीन करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हो रहा है। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित डाकघर में तकनीकी खराबी के कारण ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में 10 दिन से डाकघर का सर्वर फेल, करोड़ों का लेन-देन प्रभावित’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग के उच्चाधिकारी सक्रिय हुए और सोमवार को सीपी टीम के इंजीनियरों को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि राउटर जलने के कारण डाकघर की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हैं। इंजीनियरों की टीम के लौटने के तीन दिन बाद भी नया राउटर नहीं लगाया गया है। इसके चलते लोगों को जरूरी काम के लिए भदोही, ज्ञानपुर समेत आसपास के अन्य डाकघरों का रुख करना पड़ रहा है।
डाक सहायक प्रवेश कुमार ने बताया कि इंजीनियरों की टीम ने राउटर जलने की जानकारी दी है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
समस्या की रिपोर्ट भी तैयार कर भेजी गई है, लेकिन अभी तक राउटर बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed