फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dense fog blanket in the morning, relief from sunshine during the day

Bhadohi News: सुबह घने कोहरे की चादर दिन में धूप से राहत

Sat, 11 Jan 2025 04:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Dense fog blanket in the morning, relief from sunshine during the day
करीब आठ से 10 दिनों तक पड़ी शीतलहर से दो दिनों से राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह घने कोहरे की चादर में जिला लिपटा रहा। इससे हाईवे समेत अन्य मार्ग पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। हालांकि 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दिनभर धूप खिली रही।
विज्ञापन

शाम ढलने पर एक बार फिर गलन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास ही बने रहे। मौसम विशेषज्ञों ने आज से मौसम बदलने का अनुमान जताया है। बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल की शुरुआत से कड़ाके की ठंड पड़ी। कई दिनों तक धूप न निकलने से पूरा जनपद शीतलहर की चपेट में रहा। दो दिन पूर्व मौसम में बदलाव हुआ। बृहस्पतिवार को जहां सुबह से ही धूप खिली रही, वहीं शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में वाहन लाइट जलाकर निकले। सुबह 10 बजे तक कोहरा छंटा तो धूप निकली। उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
घरों के छत पर बैठकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। शुक्रवार को रात का तापमान 9.3 डिग्री और दिन का 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब एक डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इससे बादलों की आवाजाही होने से बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह और रात के समय ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed