फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dengue patients found in the district, report of two positive

Bhadohi News: जिले में डेंगू के मिले मरीज, दो की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 07 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients found in the district, report of two positive
स्वास्थ्य विभाग के लाख कवायद के बाद भी जिले में डेंगू की इंट्री हो गई। भदोही के घमहापुर के एक व सुरियावां के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले से आठ लोगों का सैंपल बीएचयू में एलाईजा टेस्ट के लिए गया था। जिले में डेंगू की दस्तक होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बृहस्पवितार को विभाग ने गांव में पहुंच कर दवाओं का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद निजी चिकित्सालयों में बढ़ी मरीजों का दबाव और गांवों में लगातार बढ़ रहे संक्रामक मरीजों की संख्या विभागीय दावाें की पोल खोल रहे थे। बीते साल जिले में डेंगू के रिकॉर्ड 101 और मलेरिया के 22 केस मिले थे। इस बीच इस साल भी दो केस मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले सुरियावां निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब भदोही घमहापुर निवासी एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि भदोही के घमहापुर से शनिवार को डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले थे। जांच के लिए सैंपल बीएचयू भेजा गया था। उसी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। सोमवार को भदोही नगर से डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया था। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डेंगू के मरीज की स्थित सामान्य है। गांव में दवा का छिड़काव कर दिया गया है। रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा गांव की मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed