{"_id":"650f3345a11eb067c2045674","slug":"dengue-is-making-young-and-elderly-victims-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-3563-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: युवक और बुजुर्ग को डेंगू बना रहा शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: युवक और बुजुर्ग को डेंगू बना रहा शिकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को चार संदिग्ध मिले। जिनके नमूने लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया। अब तक मिले 21 डेंगू मरीजों में सभी 18 साल से अधिक उम्र के हैं। युवक, बुजुर्ग और महिला इसकी चपेट में आ रहे हैं। अभी तक छोटे बच्चों में इसके लक्षण नहीं दिखे।
बारिश के बीच सितंबर से नवंबर तक मच्छजनित बीमारी डेंगू, मलेरिया बढ़ जाती है। अगस्त में सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन सितंबर के शुरूआत से मरीज मिलने शुरू हो गए। महीने के 23 दिनों में 56 संदिग्ध मिले। इसमें 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक टीम संग मुख्यालय पर चार टीमें सक्रिय हैं। प्रतिदिन संवेदनशील या शिकायती स्थलों पर टीम पहुंचकर दवाओं का छिड़काव कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि अब तक मिले डेंगू के 21 मरीजों में सभी 18 साल से अधिक उम्र के हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को परिवार वाले मच्छरदानी में रखते हैं। इसके अलावा वह घर पर ही रहते हैं। जिससे डेंगू से बचाव रहता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चार संदिग्ध मिले। जिसमें ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में दो, बालीपुर में एक समेत तीन और डीघ के बनकट में एक मिला है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक तीन हजार के करीब लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में जहां भी एक से अधिक केस मिले हैं उसे स्वास्थ्य विभाग ने हाटस्पॉट चिह्नित कर दिया है। इसमें भदोही का घमहापुर, सुरियावां के मोढ़ और ज्ञानपुर शामिल है। घमहापुर में पांच, ज्ञानपुर में पांच और मोढ़ में तीन केस मिले हैं।