{"_id":"614244a28ebc3eb503036a73","slug":"dengue-confirmed-in-four-out-of-five-patients-five-more-suspects-found-bhadohi-news-vns6118322167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue confirmed in four out of five patients, five more suspects found","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue confirmed in four out of five patients, five more suspects found
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में जलजनित और मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसारना तेज कर दिया है। अभी तक जिले में वायरल का प्रकोप बढ़ा था। मलेरिया, टाइफाइड के भी मरीजों की संख्या कम नहीं थी। इसी बीच संदिग्ध मिले पांच मरीजों में से चार में बुधवार की शाम डेंगू की पुष्टि हो गई। बीएचयू में कराए गए एलाइजा टेस्ट में आई पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सतर्क कर दिया। पांच और संदिग्ध मिले हैं, जिनका सैंपल बृहस्पतिवार को बीएचयू भेजा जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया कि पांच मरीजों का सैंपल बीएचयू भेजा गया था। उनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच और का सैंपल बृहस्पतिवार को भेजा जाएगा। कहा कि जिस गांव के ये मरीज हैं उन गांवों में विशेष सतर्कता के लिए स्वास्थ टीम को निर्देश दिया गया है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत में सुधार है। मरीजों के घर के आस-पास पचास घरों मेें जांच करायी जाएगी। दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांवों में डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है। सभी मरीज भदोही सीएचसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी रामाश्रय पाल ने बताया कि जहां भी सूचना मिलती है वहां निरोधात्मक कार्रवाई करायी जा रही है।