फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration warning for non-return of case

मुकदमा वापस न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 22 Aug 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration warning for non-return of case
जंगीगंज। कोइरौना थानाक्षेत्र के महमदपुर-सेमराध गांव में दो दिन पूर्व करंट से मुन्ना यादव की मौत मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव पहुंच कर शोकसंवेदना जताते हुए घटना को दुखद बताया। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही मुन्ना की मौत हुई है और न्याय मांगने के लिए शव को सड़क पर रख चक्काजाम करने वालों के खिलाफ ही पुलिस प्रशासन ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। अविलंब मुकदमे को वापस लेकर पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो पार्टीजन सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

कहा कि जिले में तैनात अधिकारी शासन के निर्देशों का पालन न कर सिर्फ आम जनता को ही मौत के मुंह में डाल रहे हैं, जिसका कारण है कि 561 गांवों में बिजली के लिए दौड़ाए गए तार और खंभे जर्जर होकर घटनाओं को बढ़ा रहे हैं। चिंता की बात तो यह कि दो दशक से भार वहन न करने वाले उपकरणों पर ही सौभाग्य योजना का भी लोड दे दिया गया, जो आए दिन विभाग के लिए मुसीबत बढ़ा रही है। एक ओर जिम्मेदार गरीब, मजदूर, असहाय परिवारों को राहत देने के लिए फरमान तो जारी कर रहे हैं, लेकिन योजनाएं कहां तक फलीभूत हो रही है। इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है जिसका खामियाजा आमजन भुगत रहे हैं। घटनाओं के बाद प्रशासन पीड़ित परिवारों को कभी आपदा प्रबंधन तो कभी धारा 144 के उल्लंघन आदि के नाम पर मुकदमा दर्ज कर थाना, कोतवाली और चौकी के रजिस्टर भरवा रही है जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात कभी यह भी जानने की हिम्मत नहीं जुटाई जाती कि वास्तविकता क्या है। शीघ्र ही परिजनों के नाम कोइरौना थाने में दर्ज मुकदमे को वापस लेकर मृतक आश्रित को 25 लाख मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर कुंवर प्रमोदचंद मौर्य, आरबी यादव, आरपी यादव, प्रदीप मौर्य, संतलाल यादव, गंगासागर गुप्ता, मेवा यादव, रमाशंकर यादव, राजबली यादव आदि रहे।
विज्ञापन

जेई समेत 33 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
जंगीगंज। दो दिन पूर्व महमदपुर-सेमराध गांव में हाथ-मुह धोते समय हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर मुन्ना यादव नामक व्यक्ति की मौत के मामले में जेई और आपदा प्रबंधन के उल्लंघन में 32 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा कोइरौना थाने में दर्ज किया गया है। एसएचओ एसके राय ने कहा कि 33 लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed