फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration by people troubled by waterlogging for the last six months

Bhadohi News: छह माह से हुए जलजमाव से परेशान लोगों का प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by people troubled by waterlogging for the last six months
गोपीगंज। नगर के अंजही मोहाल बाबा कबूतर नाथ मंदिर के पास छह माह से हुए जलजमाव से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया। चेताया कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों ने कहा जल निकासी की समस्या से पिछले काफी समय से वार्ड संख्या 5, 8,13, 1 और 23 के वार्डवासी जूझ रहे हैं। पूर्व में इन वार्डों का पानी भगवतपुर गांव के एक गढ़ही में जाता था। उसके पट जाने के बाद समस्या बढ़ गई है। इसको लेकर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा समस्या का जल्द निदान नहीं किया गया तो व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि गोपीगंज नगर से बाबा कबूतर नाथ मंदिर, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, रामपुर गंगा घाट जाने का यही प्रमुख मार्ग है, लोग मंदिर दर्शन करने रामपुर घाट शव को ले जाते समय और यात्री ट्रेन पकड़ने जाते समय इसी प्रदूषित पानी के बीच से गुजर कर जाते हैं। बताया कि यह समस्या पिछले छह माह से भीषण रूप ले चुका है। यहीं नहीं पानी लोगों के घरों के नींव में भी जा रहा है। जिससे मकान के जर्जर होने की भी आशंका बनी है। प्रदर्शन में भल्लू सिंह, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश, रमेश बिंद, संजय गुप्ता, घंटी रघुवंशी, आर्यन, बीनू उमर, प्रवीण जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed