फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration against ignoring standards in road construction

Bhadohi News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी को लेकर प्रदर्शन

Thu, 25 Jan 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against ignoring standards in road construction
दुर्गागंज। अभोली ब्लाक सदलुबीर-अभोली मार्ग से बिंद बस्ती को जाने वाली सड़क में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि 75 लाख की लागत से बनने वाली 800 मीटर सड़क पर बिना मिट्टी डाले ही बोल्डर डाल दिया गया है। इससे सड़क बनने के कुछ ही दिन बाद खराब हो जाएगा। ग्रामीणों ने सांसद डॉ. रमेश बिंद से शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गंगारामपुर की लाइफ लाइन कही जाती है। सांसद की स्वीकृति पर ही इस सड़क का 75 लाख की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप लगाया कि बिना रोलर चलाए ही सड़क पर गिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। जल निकासी के लिए कई स्थानों पर जहां साइफन की आवश्यकता थी, उसे भी बंद कर दिया गया। मांग किया कि सड़क निर्माण में हो रही मानकों की अनदेखी की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान राम मूरत गौतम, दीपक कुमार गौतम, अल्ताफ, सलीम, निलेश, अजय गौरव, दीप कुमार, मनोज कुमार, संतोष, कमला, विमला छोटू सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed