फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers' union protested against the Vindhya Expressway

Bhadohi News: विंध्य एक्सप्रेसवे का किसान सभा ने किया विरोध

Sun, 11 Oct 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers' union protested against the Vindhya Expressway
Photo Title
उत्तर प्रदेश किसान सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को कनकपुर में बैठक कर विंध्य एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे का विरोध जताया। कॉमरेड अशोक कुमार गौतम ने कहा कि सरकार के इस निर्णय के खिलाफ किसान चुप नहीं बैठेंगे। इसमें किसानों की उपजाऊ जमीन चली जाएगी। कामरेड इंद्रदेव पाल ने कहा कि भदोही छोटा जिला है। यहां छोटे-छोटे किसान है। औद्योगिक गलियारा और एक्सप्रेसवे के नाम पर उनकी जमीन अधिग्रहित की जाएगी तो वह किसी लायक नहीं बचेंगे। कुछ गांव ऐसे हैं जो पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। संगठन की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संगठन ने सरकार से मांग की कि दोनों परियोजनाओं को रद्द किया जाए। इस मौके पर बाबूराम यादव, मुकुट सिंह, प्रकाश प्रजापति, अच्छेलाल मौर्य, जगन्नाथ मौर्य, रामचंद्र पटेल, बिंदू देवी, रूपनाथ यादव, भानू सिंह मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed