फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to stop encroachment by demonstrating

प्रदर्शन कर अतिक्रमण रोकवाने की मांग

Thu, 25 Jun 2020 03:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop encroachment by demonstrating
अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कुसौड़ा के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सुरियावां क्षेत्र के कुसौड़ा गांव निवासी दलित परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अतिक्रमण रोकवाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जिस जमीन पर तीन पुश्त से आबाद चले आ रहे हैं। वहां से दलित बस्ती को उजाड़ने का कुचक्र रचा जा रहा है। कई बार तहसीलदार, एसडीएम, राजस्व निरीक्षक, थाना पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन मनबढ़ों पर कार्रवाई नहीं की गई। इसका लाभ उठाकर अतिक्रमण का खेल शुरू कर दिया गया है। उसी आबादी की जमीन पर कई दलित परिवारों के नाम आवास भी आवंटित किया गया है, जिनके निर्माण में भी व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो मंडलायुक्त, मुख्यमंत्री तक मामले को पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप कुमार, रामसंजीवन, अनिल कुमार, कैलाश, पवनेश कुमार, रामआसरे गौतम, अनुज कुमार, हीरालाल, रेनू देवी, ज्योति, हंसा देवी, अमित, श्यामबहादुर, जयचंद, अमरलाल, राजबहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed