फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Delhi blast: Police in alert mode, investigation from station to banks

दिल्ली धमाका : अलर्ट मोड में पुलिस, स्टेशन से लेकर बैंकों तक जांच

Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi blast: Police in alert mode, investigation from station to banks
सुरियावां/नईबाजार। दिल्ली बम धमाके के बाद से ही कालीन नगरी में पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ से लेकर अन्य एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। मंगलवार को सुबह से ही रेलवे, बस स्टेशनों, बैंकों से लेकर भीड़भाड़ वाले स्थानों तक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। सीओ भदोही राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुरियावां नगर में भ्रमण किया। नेतानगर, पुरानी बाजार, अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा, मलेपुर आदि स्थानों पर रूट मार्च किया गया। सीओ ने बताया कि थाना स्तर पर गठित क्यूआरटी एवं इंटेलिजेंस यूनिटों को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीमें दुकानदारों, व्यापारियों, होटल संचालकों, रिक्शा चालकों, टैक्सी चालकों और नागरिकों से संवाद कर उन्हें सतर्क एवं सहयोगी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। कहा कि संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव भी रहे। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने दोपहर में भदोही स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। प्लेटफाॅर्म एक और दो पर यात्रियों के सामान की जांच की गई। इस मौके पर राजकुमार सिंह, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed