फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Decision today on changing the section of the case registered against the SP MLA

Bhadohi News: सपा विधायक पर दर्ज मुकदमे की धारा बदलने पर फैसला आज

Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Decision today on changing the section of the case registered against the SP MLA
ज्ञानपुर। किशोरी को आत्महत्या के उकसाने के मामले में जेल में बंद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग पर दर्ज मुकदमे की धारा बदलने के मामले में सोमवार को फैसला नहीं आ सका। एमपीएमएलए सुबोध सिंह की अदालत ने शनिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब मंगलवार को इस मामले में फैसला आएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस की गिरफ्त से बाहर उनकी पत्नी सीमा बेग के अग्रिम जमानत याचिका को जिला जज ने फास्ट ट्रैक कोर्ट एमपीएमएलए की अदालत में ट्रांसफर कर दिया। जिस पर 24 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सपा विधायक के मालिकाना मोहल्ले स्थित अदालत में नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या करने के बाद सपा विधायक जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग के साथ बेटे जईम बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जाहिद बेग प्रयागराज के नैनी और जईम बनारस जेल में बंद है। वहीं सीमा बेग फरार चल रही हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार को अभियोजना की ओर से सपा विधायक पर दर्ज मुकदमे की धारा 108 से बदलकर 107 करने को लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को पिता-पुत्र की पेशी के दौरान इस पर फैसला आने वाला था, लेकिन सोमवार की सुबह भदोही के अमिलौरी बसावनुपर में प्रधानाचार्य की हत्या के बाद पुलिस ने फोर्स उपलब्ध कराने में असमर्थता जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में पिता-पुत्र पर दर्ज मुकदमे की धारा को बदलने के मामले में फैसले मंगलवार तक के लिए टाल दिया। वहीं दूसरी ओर उनके अधिवक्ता मजहर शकील की ओर से जिला जज की अदालत में उनकी पत्नी के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट एमपीएमएलए सुबोध सिंह की अदालत में ट्रांसफर कर दिया। इस मामले में अब 24 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed