{"_id":"62d8dcb9dec4f30ea9756a2f","slug":"dead-body-thrown-on-road-side-after-killing-young-man-in-bhadohi-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Jul 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:27 AM IST
सार
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के राम किशनपुर बसई गांव निवासी दीपू नट( 20 ) का शव गुरुवार सुबह सड़क किनारे फेंका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के राम किशनपुर बसई गांव के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर और चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी दीपू नट( 20 ) के रूप में की गई।
हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग चकरोड के रास्ते होते हुए जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे युवक का शव मिला। मौके पर देखा गया तो दीपू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडे और थाना प्रभारी जेपी यादव मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन