{"_id":"5f899ef48ebc3e9bb80b985d","slug":"dead-body-of-youth-found-near-railway-track-bhadohi-news-vns5531412190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक संदीप (फाइल)।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर में रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार को प्रात: 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब हो गई थी कि पहचान में नहीं आ रहा था। कोतवाली पुलिस को शव की पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने ही ज्ञानपुर रोड निवासी सत्यप्रकाश जायसवाल के यहां सूचित किया तब मौके पर घर वालों ने आकर शव की शिनाख्त की। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर हत्यारों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद कुशियरां तिराहे पर कुछ देर तक लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगाया।
मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र संदीप ने रात 9 बजे खाना खाया और इसके बाद पैदल ही टहलने की नीयत से रेलवे फाटक की ओर चला गया। रात 11 बजे तक जब वह नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो उठे। सभी लोग अलग अलग ढूंढने लगे। ढूंढते ढूंढते अर्ध रात्रि के बाद भी वह नहीं मिला तो थक हार कर लोग लौट आए। इस बीच सुबह पुलिस ने घर पर आकर बताया कि मदारीपुर में एक शव पड़ा है जो बताया जा रहा है कि आपके बेटे का है।
इस पर सबके होश उड़ गए और लोग हांफते हांफते घटना स्थल पर पहुंचे। बेटे का क्षत विक्षत शव देख कर सभी रोने लगे। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। पिता ने कहा कि बेटे की ट्रेन से दुर्घटना नहीं हुई है। उसे मार कर ट्रैक पर फेंका गया है। बताया कि शव निर्वस्त्र था। यदि दुर्घटना होती या उसने आत्महत्या की होती तो उसके बदन पर कपड़े क्यों नहीं थे। लोगों ने इस बीच कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।