फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of married woman found hanging on fan, case against five

Bhadohi News: पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पांच पर मुकदमा

Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging on fan, case against five
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के दुलमदासपुर सरोई में बुधवार को घर में एक विवाहिता का शव पंखे पर लटकता मिला। जानकारी पाकर दुलमदासपुर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ विवाहिता के पति, ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खमरिया के सुरेशचंद्र मौर्या की बेटी पूजा की शादी वर्ष 2021 में दुलमदासपुर के कड़ेदीन मौर्या के पुत्र राकेश मौर्या से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उसे मायके वालों से बात भी नहीं करने देते थे। कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति राकेश मौर्या, ससुर कड़ेदीन और चाचा राम नारायण, मुन्नीलाल व सतीश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed