{"_id":"6040b92b8ebc3ec89c78088a","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-side-of-railway-line-bhadohi-news-vns577932944","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
ऊंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के मैलौना-राजापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दरवांसी निवासी अफजल (25) पुत्र लल्लू हाशमी का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मृतक अफजल के परिजन हत्या और आत्महत्या में उलझे रहे। पिता लल्लू ने बताया कि लॉकडाउन में मुंबई से आया अफजल घर पर ही रहकर जीविकोपार्जन करता था। बुधवार की शाम वह घर से निकला और फिर नहीं लौट सका। पिता ने बताया कि अगले दिन सुबह उनके बेटे अफजल का शव जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित मैलौना-राजापुर गांव में ट्रैक के किनारे मृत हालत में मिला।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के कारण मृतक की पत्नी मरजीना कई दिनों से मायके बरवां में रह रही है। इसी वजह से अफजल बुरी तरह से नशे का भी आदी हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय नशे की लत को पूरा करने के प्रयास में किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी । मृतक एक वर्ष की पुत्री मारया का पिता भी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो.खुर्शीद अंसारी ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।