फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dead Body of a young man found hanging tree in bhadohi police investigating murder and suicide

Bhadohi News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या-आत्महत्या पर पड़ताल कर रही पुलिस; मचा कोहराम

Fri, 07 Jun 2024 04:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:02 PM IST
सार

Bhadohi News: परिवार वालों के मुताबिक मुकेश दो दिन पूर्व अपने मामा के यहां जाने के लिए कहकर निकला। गुरुवार को घर आने के बाद फिर कहीं निकल गया। शुक्रवार को सुबह उसका शव पेड़ से लटकते मिला।

विज्ञापन
dead Body of a young man found hanging tree in bhadohi police investigating murder and suicide
हादसे के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेदीवान गांव में शुक्रवार की सुबह नीम की डाल पर मुकेश बिंद (24) का शव लटका मिला। खबर मिलते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पेड़ से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


युवक ने आत्महत्या की या कहीं से उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया। इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दिया है। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए तो गुमटी के बगल एक नीम के पेड़ में युवक का शव लटकता मिला। यह देख मौजूद लोग परेशान हो गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी शिनाख्त पूरेदीवान गांव निवासी मुकेश बिंद पुत्र बबऊ के रूप में हुई। उसका शव जमीन से महज चार फीट ऊपर नीम की पतले डाल में प्लास्टिक की डोरी के सहारे लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय पुलिस बल एवं फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए भेजा। मृतक के जेब से मिले मोबाइल को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। सीओ प्रभात राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed