{"_id":"67aceabd6d4e15266e0e4c28","slug":"day-temperature-crosses-29-degrees-feeling-of-heat-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-122325-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दिन का तापमान 29 डिग्री के पार, गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दिन का तापमान 29 डिग्री के पार, गर्मी का अहसास
विज्ञापन
जिले में हर दिन मौसम बदला रहा है। बुधवार को दिन का पारा 29.5 डिग्री के पार पहुंचने से दिन में गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा। वहीं सूर्य ढ़लते ही पछुआ हवा की बयार तेजी से चलने लगी। इसके कारण ठंड में इजाफा हुआ। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। दोहरे मौसम की मार लोगों की सेहत पर साफ तौर पर पड़ रहा है। लापरवाही बरतने पर लोग त्वरित बीमार पड़ रहे हैं।
बीते एक सप्ताह से निरंतर मौसम का बदलाव देखा जा रहा है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना है। फरवरी में पहली बार दिन का पारा 29.5 डिग्री के पार पहुंचा। इससे गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम होते नौ किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण सिहरन बढ़ गई है। ठंड के चलते बिना गर्म कपड़ा के बाहर निकले वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गईं।
यह मौसम सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। ऐसे मौसम में बुखार, सर्दी, जुकाम की चपेट में लोग आते हैं। जिला चिकित्सालय में 645 की ओपीडी रही। जिन्हें जांच कर दवाई उपलब्ध कराई गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि आगामी दिनों में दिन, रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आएगी।