फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Daughters create history in Aligarh, win gold medal

Bhadohi News: बेटियों ने अलीगढ़ में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Daughters create history in Aligarh, win gold medal
अलीगढ़ में आयोजित शतरंज में मेडल के साथ ​खिलाड़ी। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। अलीगढ़ के धर्म समाज इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आठ से 11 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में भदोही की अंडर-17 की पांच सदस्यीय टीम ने पांच राउंड चले मुकाबले में 4.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता टीम में काजल, आराधना, हनी, शिफा और रुचि शामिल रहीं। टीम की जीत में काजल और आराधना का प्रदर्शन शानदार रहा। काजल ने पांच में से पांच और आराधना ने भी पांच में से पांच अंक हासिल किए। वहीं शिफा ने 3/5 और हनी ने 2/5 अंक अर्जित कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में 5/5 अंक हासिल करने के कारण काजल और आराधना का चयन जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच प्रभात यादव ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी राजकीय हाईस्कूल चक मानधाता की छात्राएं हैं। ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ट्रेनर समा परवीन और द्वारिका तथा मेंटर जिया ने भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed