फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dates announced for Bhadohi Carpet Expo

Bhadohi News: भदोही कारपेट एक्सपो की तिथियां घोषित

Wed, 29 Mar 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dates announced for Bhadohi Carpet Expo
भदोही। जिले में दूसरा और देश का 45वां इंडिया कारपेट एक्सपो 8 से 11 अक्तूबर के बीच भदोही के एक्सपो मार्ट मे होगा। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने मंगलवार को तिथियां घोषित कर दीं। पिछले वर्ष अक्तूबर में भदोही का पहला एक्सपो काफी सफल रहा था। इसमें 48 देशों के 213 विदेशी खरीदारों ने हिस्सा लिया था। सीईपीसी भारत सरकार के सहयोग से एक वर्ष में देश में दो कारपेट एक्सपो का आयोजन करती है। पहला मार्च में दिल्ली में होने के बाद अक्तूबर में भदोही में लगता है। परिषद के अध्यक्ष उमर हमीद ने बताया कि गत वर्ष भदोही में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन हुआ था। इसमें देश भर से 240 कालीन निर्यातकों ने स्टॉल लगाए थे। निर्यातकों के फीडबैक के आधार पर उन्होंने दावा किया कि भदोही में 400 से 500 करोड़ के व्यवसाय सृजन हुआ था। आगामी एक्सपो की सफलता के लिए सीईपीसी के प्रशासनिक समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। तिथियां घोषित होते ही भदोही और दिल्ली कारपेट एक्सपो में भागीदारी करने वाले सभी आयातकों और निर्यातकों को भाग लेने के लिए ईमेल से सूचना भेज दी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि एक्सपो मे भागीदारी के लिए स्टाल की कीमतों पर शीघ्र ही प्रशासनिक समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। अध्यक्ष ने आशा जताई कि इस बार पिछली बार से और बेहतर आयोजन होगा। भदोही। कोई माल हो या मार्ट आज के दौर में एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) सबसे बड़ी आवश्यकता होती है, लेकिन जब भदोही में एक्सपो मार्ट बना तो इसके डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में एस्केलेटर, सीसीटीवी कैमरे, उच्च क्षमता का जेनरेटर आदि नहीं था। यही कारण है कि गत वर्ष जब यहां एक्सपो का आयोजन हुआ तो किसी तरह जेनरेटर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तो करा ली गई, लेकिन एस्केलेटर नहीं लग सका था। आयोजक सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्यों वासिफ अंसारी, असलम महबूब, इम्तीयाज अंसारी, दर्पण बरनवाल, रोहित गुप्ता ने कहा कि समय कम है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के माध्यम से शासन को एस्केलेटर का प्रोजेक्ट बनाकर पहले ही भेजा गया है, लेकिन अब तक शासन से धन अवमुक्त होने का इंतजार है। यदि धन मिलने मे देरी हुई तो इस वर्ष भी एस्केलेटर नहीं लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed