फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Darshan of Guru will take place in Sarvartha Siddhi and Preeti Yoga.

Bhadohi News: सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति योग में होंगे गुरु के दर्शन

Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Darshan of Guru will take place in Sarvartha Siddhi and Preeti Yoga.
ज्ञानपुर। गुरु के पद पखारने, दर्शन-पूजन करने के लिए रविवार को आश्रमों, मठों, पीठों और गुरु के दरबार में शिष्यों की भीड़ उमड़ेगी। रविवार को गुरु पूर्णिमा उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। शनिवार को देर शाम तक इसकी तैयारियां चलती रहीं। गुरु पूर्णिमा पर श्रवण नक्षत्र सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति और विष्कंभ योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। जनपद में कल्प वृक्ष कुटी आश्रम सेमराध, राधास्वामी आश्रम, सिंहपुर, अर्जुनपट्टी महराज आश्रम, गंगापुर कंधिया आश्रम परमहंस में गुरु पूर्णिमा पर भारी भीड़ उमड़ती है। सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर के भी ऊपर बताया गया है। डुहिया भावसिहंपुर निवासी पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। बताया कि काशी के पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 20 जुलाई को शाम 5.59 बजे शुरू होकर 21 जुलाई को अपराह्न 3:46 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर कई योगों का संयोग बन रहा है। पूर्णिमा पर उत्तराषाढ़ नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, जो सुबह 5.37 से रात 12.14 बजे तक रहेगा। इसके अलावा श्रवण नक्षत्र और प्रीति योग का भी संयोग बनेगा। उन्होंने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया हर काम पूरा होता है। वहीं, प्रीति योग की वजह से गुरु शिष्य के बीच प्रेम प्रगाढ़ होगा। बताया कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु के दर्शन जरूर करना चाहिए। इससे गुरु की कृपा सदैव बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed