{"_id":"57b4c28f4f1c1b705e6eb86a","slug":"damaged-track-trains-were-running-caution","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी क्षतिग्रस्त,कॉशन सेे चलीं ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी क्षतिग्रस्त,कॉशन सेे चलीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के गैंग कर्मियों की सक्रियता से बुधवार को वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर ट्रेन हादसा होने से बच गया। परसीपुर में पूर्वी आउटर पर पटरी टूट गई थी। इसकी सूचना पर विभाग की ओर से ट्रेनों को कॉशन के सहारे पूरे दिन चलाया गया। इसके बाद नए सिरे से पटरी जोड़ कर दिनभर में ट्रैक दुरुस्त करने में लगे रहे।
बुधवार को परसीपुर स्टेशन के पूर्वी आउटर पर विभाग के गैंग कर्मी निरीक्षण करते जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पटरी टूटी दिखी। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी परसीपुर स्टेशन अधीक्षक शाहिद इमाम को दी। अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ पटरी दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को लगा दिया। इसके बाद दिन भर तक जितनी भी ट्रेनें इस रूट से गुजरीं, उन्हें विभाग से काशन के जरिए पास कराया गया। ट्रेनों के आने पर पटरी दुरूस्त करने का कार्य करीब आधे घंटे तक ठप हो जाता था। शाम साढ़े छह बजे तक क्षतिग्रस्त पटरी को जोड़ने का काम चलता रहा। रेलकर्मियों की ग्रामीणों ने प्रशंसा की। क्योंकि यदि वे सक्रियता न दिखाते तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक शाहिद इमाम ने बताया कि मामले से तत्काल विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। शाम तक पटरी को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। कुछ घंटे में दुरुस्त हो जाएगा।