फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dal mill operated in the name of former MLA Vijay Mishra's son-in-law attached

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के दामाद के नाम से संचालित दाल मिल कुर्क

Wed, 08 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dal mill operated in the name of former MLA Vijay Mishra's son-in-law attached
लातुर में पूर्व विधायक बिजय मिश्रा के दामाद की फैक्ट्री कूर्क करती पुलिस। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले की पुलिस ने मंगलवार को सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के गैंग पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पूर्व विधायक के दामाद मुकेश तिवारी के नाम महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के जकेकुर थाना उमरगां लातूर में संचालित लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क कर दिया। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 100 करोड़ 25 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस पूर्व विधायक समेत उनके संबंधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पूर्व विधायक द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क किया जा रहा है। जिले की पुलिस ने मंगलवार को पूर्व विधायक की छोटी बेटी गरिमा तिवारी के पति मुकेश तिवारी के नाम से महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के जकेकुर थाना उमरगां लातूर में संचालित लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क कर दिया। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। आरोप लगाया कि यह संपत्ति उसने अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के माध्यम से बनाई थी। इसकी कुल कीमत 100 करोड़ 25 लाख रुपये है।
87 से अधिक मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार गैंग लीडर विजय मिश्रा और उनके गिरोह के सदस्यों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। विजय मिश्रा के खिलाफ कुल 87 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से सात मुकदमों में न्यायालय द्वारा उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है। विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा और दामाद मुकेश तिवारी का भी आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

विजय मिश्रा गैंग पर इस साल दो बड़ी कार्रवाई
साल 2026 में विजय मिश्रा गैंग पर दो बड़ी कार्रवाई की गई हैं। बीते दिनों न्यायालय ने विजय मिश्रा, उसकी पत्नी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा को दस-दस वर्ष का कठोर कारावास सुनाया है। विजय मिश्रा की पुत्रवधू रोमा मिश्रा को चार वर्ष का कठोर कारावास और कुल 5,26,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। बाद में बहू रोमा मिश्रा को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। वहीं अब लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 2.41 अरब की संपत्ति जब्त
पुलिस लगातार पूर्व विधायक और उसके करीबियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस के द्वारा 2022 से 2025 के बीच अपराध से अर्जित कुल 2.41 अरब से अधिक की संपत्ति को कुर्क की जा चुकी है।

पूर्व विधायक और उसके करीबियों को चिह्नित किया जा रहा है, जो उसके साथ अपराध में शामिल थे। पूर्व विधायक के दामाद पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र पहुंचकर पुलिस ने दाल मिल कुर्क किया। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed