फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cyclonic storm

चक्रवाती तूफान से सैकड़ो पेड़ उखड़े

Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm
आंधी और बारिश में खमरिया के अलमऊ हाल्ट का उड़ा टीनशेड। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बेमौसम बारिश और आंधी से जिले में हाहाकार मच गया है। लगातार तीसरे दिन बारिश और आंधी से कई क्षेत्रों में आम, नीम के पेड़ गिर गए तो टीनशेड और मड़हे उखड़कर सौ मीटर दूर चले गए। तार-खंभे आदि टूटने से 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। मोढ़ के चौरापुर बैदान में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए। सभी का अस्पताल में उपचार हुआ। बुधवार की रात से बिगड़ा मानसून शुक्रवार शाम तक सही नहीं हो सका। रूक-रूककर हो रही बारिश संग आंधी, ओलावृष्टि ने किसानों संग आम आदमी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात में ओलावृष्टि से अभी लोग उबरे नहीं थे कि शुक्रवार को दिन में एक घंटे झमाझम बारिश और आंधी से लोग परेशान हो गए। आंधी और बारिश से ज्ञानपुर-मोढ़ मार्ग पर जिला न्यायालय का संकेतक बोर्ड उखड़ गया। ज्ञानपुर के बालीपुर में कई घरों के टीनशेड जहां उखड़कर दूर जा गिरे। वहीं चकटोडर में आकाशीय बिजली से दो आम के पेड़ गिर गए। मोढ़ के हरीपट्टी गांव में महुए के नीचे बांधी गई चार गाय दबने से मर गई। सूर्या बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्री तूफान में गिर गई। कॉलेज के पांच कक्षों के टीनशेड उखड़कर कई मीटर दूर जा गिरे। इसी तरह आसपास के कई गांवों में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। कोछिया, लालीपुर, कस्तूरीपुर में कई बिजली के खंभे उखड़ गए। करियावं में कडेदीन नट की गाय टीनशेड के नीचे दबकर मर गई। जमुनीपुर अठगवां में प्रदीप श्रीवास्तव की कुटीर उद्योग चक्की का कमरा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास के 50 से अधिक गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। मोढ़ के चौरापुर बैदान में एक बजे रात आकाशीय बिजली गिरने से प्रमोद पांडेय का मकान क्षतिग्रस्त हो गया जबकि घर में सोई आशा देवी, अन्नू, श्रेया और अभिषेक कुमार झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी श्रेया को भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह आंधी से अकोढ़ा, अरता, रमईपुर, पिलखुना, कटरा फीडर से जुड़े करीब 200 गंावों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर, चौरी, औराई, महाराजगंज, उगापुर, दुर्गागंज, जंगीगंज, पाली, मोढ़, कोइरौना, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तेज आंधी और बारिश से गोपीगंज से सटे पूरे भगवत गांव में सुग्गन यादव का प्रधानमंत्री आवास जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed