फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cycle stand made in district hospital, no fee will be charged

Bhadohi News: जिला चिकित्सालय में बना साइकिल स्टैंड, नहीं लगेगा कोई शुल्क

Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cycle stand made in district hospital, no fee will be charged
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में आए दिन होने वाली साइकिल चोरी जैसी घटनाओं पर अब लगाम लग सकेगी। जिला चिकित्सालय प्रशासन की ओर से परिसर में साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया गया है। जहां विभाग की ओर से एक व्यक्ति को भी अस्थायी तौर पर रखा गया है, जो चिकित्सालय आने वाले लोगों की साइकिल की देखरेख करेगा। खास बात यह है कि यह साइकिल स्टैंड पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। जिला चिकित्सालय में आए दिन साइकिल चोरी की घटनाएं होती रहती थी। कई बार साइकिल चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन कभी भी चोर पकड़ में नहीं आ सके। ओपीडी की भीड़भाड़ के दौरान ताक लगाए साइकिल चोर लोगों की साइकिल चुरा कर फरार हो जाते हैं। बढ़ती साइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए विभाग ने परिसर में ही साइकिल स्टैंड की व्यवस्था शुरू की है। जहां अस्थायी तौर पर एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है। इस सुविधा के लिए मरीजों को किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क भी वहन नहीं करना होगा। सीएमएस डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कहा कि मरीज और तीमारदारों की सहूलियत को ध्यान में रखकर यह सुविधा शुरू की गई है। इससे साइकिल चोरी की घटनाएं भी रूक सकेगी। बताया कि साइकिल स्टैंड का किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन

आए दिन होती है चोरी की घटनाएं
जिला चिकित्सालय में हर रोज 800 से 900 लोगों की ओपीडी होती है। वहीं 2000 से 2500 लोग खून की जांच कराने पहुंचते हैँ। ऐसे में भीड़ का फायदा उठाकर चोर साइकिल पर हाथ साफ कर देते हैँ। यहीं नहीं कई बार तो स्वास्थ्यकर्मियों का मोबाइल, इंजेक्शन, आला सहित अन्य कई महत्वपूर्ण चीज गायब हो चुके हैं। मजे की बात है कि बगल में ही कोतवाली भी है, लेकिन बेखौफ चोर आज तक न पुलिस की पकड़ में आ सके हैं और न ही स्वास्थ्यकर्मियों के।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed