{"_id":"6262f37b365598685e410dec","slug":"crowd-gathered-in-health-fair-people-got-treatment-bhadohi-news-vns6497293111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, लोगों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का जायजा लेते सांसद रमेश चंद्र बिंद। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
भदोही/औराई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को भदोही और औराई सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष आए। यहां एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद बिंद ने औराई सीएचसी में कहा कि हम अपने वीर नायकों, सेनानियों के सपनों को साकार करने के क्रम में स्वस्थ भारत एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रहे हैं। औराई ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद रमेश बिंद ने किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से लेकर शिक्षा विभाग तक के दर्जनों स्टॉल लगे रहे। मेले में रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खोला गया था जहां लोग पहुंचकर तरह-तरह की बीमारियों के उपचार के बारे में जानकारी ली। तमाम विभागों की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सभी ब्लाकों के सीएचसी पर इस तरह का आयोजन हो रहा है। लोगों को टीकाकरण से लेकर सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया। सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया। इस मौके पर सुरेश द्विवेदी, डॉ आनंद, डॉ रमेशख् राहुल द्विवेदी, डॉ अभिनव, डा अशोक परासर, डा. अमरनाथ, अशोक जायसवाल, प्रशांत सिंह चिट्टू, डॉ.ओपी शुक्ल, डॉ. हर्ष राय, डॉ.जेपी सिंह, डॉ.अफरोज आलम, अफजाल अंसारी, दिलीप गुप्ता, डॉ. विनोद सोनकर, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।