फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cross Country Race: Nilesh won in the boys category, Priyanshu won in the girls category.

क्रॉस कंट्री रेस: बालक वर्ग में निलेश, बालिका में प्रियांशु ने मारी बाजी

Sat, 09 Mar 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cross Country Race: Nilesh won in the boys category, Priyanshu won in the girls category.
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हॉस्टल खेल मैदान में शुक्रवार को बाबा हरिहरनाथ क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए धावकों ने भाग लिया। छह किमी बालक वर्ग में निलेश और तीन किमी बालिका में प्रियांशु ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अच्युतानंद राय ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। बालक वर्ग में निलेश प्रथम, रोहित यादव द्वितीय, गुड्डू कुमार बिंद तृतीय, आशीष कुमार चतुर्थ, अजीत बिंद पंचम और संस्कार सरोज छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियांशु प्रथम, ममता पाल द्वितीय, अंजली तृतीय, सिमरन बानो चतुर्थ, साक्षी पाल पंचम और स्नेहा पाल छठवें स्थान पर रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुरलीधर बिंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता शाहिद खान और संचालन कैलाशनाथ पाल ने किया। इस मौके पर रामआसरे सिंह, पप्पू पाल, प्यारेलाल राजभर, ममता राजभर, राजेश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed