अगलगी की घटनाओं में हजारों का नुकसान
दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के मिश्राईनपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के छप्पर में बृहस्पतिवार की रात अबूझ हाल में आग लग गई। इससे उसमें रखा अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के मुताबिक अगलगी से करीब 15 हजार का नुकसान हुआ। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, लालानगर निवासी सुखराज सिंह के चाय पान की दूकान में बृहस्पतिवार की रात अराकजत्वों ने आग लगा दी। इससे गुमटी में रखा करीब 20 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया।
इसी तरह मेवड़ापुर निवासी रोशन के घर में बृहस्पतिवार की रात अगरबत्ती की चिंगारी से आग लग गई। इससे कमरे में रखा अनाज, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग को किसी तरह बुझाया गया। पीड़ित के मुताबिक करीब 20 हजार से अधिक का नुकसान हुआ।