फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Think honestly for the benefit of the country and society

देश और समाज हित के लिए ईमानदारी से सोचें

Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Think honestly for the benefit of the country and society
सुरियावां स्थित बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।
 स्वतंत्रता दिवस का पर्व सरकारी कार्यालयों पर भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यालयाध्यक्षों और मातहतों ने ध्वजारोहण कर आजादी के रणबांकुरों को नमन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम प्रकाश बिंदु ने ध्वजारोहण कर देश और समाज के लिए ईमानदारी से काम करने का जोर दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी अमूल्य है। असख्ंय देशभक्तों ने अपने जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए चिंतन करने का समय है। हम देश और समाज के लिए क्या कर सकते हैं, यही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद डीएम ने सेंट्रल बार, नेहरू उद्यान में ध्वहारोहण और पौधरोपण किया। सुबह 10 बजे महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में मरीजों और कारागार में कैदियों को फल और मिष्ठान वितरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र, बीएसए कार्यालय पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीएसओ कार्यालय पर जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, विकास भवन पर सीडीओ आरपी मिश्र, सीएमओ कार्यालय पर  सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, पुलिस लाइन में एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन

 बीआरसी ज्ञानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय, बीआरसी रोटहां में बीईओ रजनीश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज में चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता, ज्ञानपुर में हीरालाल मौर्य, घोसिया में नुमान अहमद, सुरियावां में नंदलाल गुप्ता, भदोही में आरिफ सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। गोपीगंज थाने पर सत्येंद्र यादव, ऊंज में हरिवंश यादव, औराई में सत्येंद्र यादव, ज्ञानपुर में कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी, सुरियावां में एमजे खान ने ध्वजारोहण किया। औराई ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन उर्फ विकास मिश्र ने ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। भदोही के पिपरिस स्थित कबीर आश्रम में स्वतंत्रता दिवस पर महंत देवदास ने ध्वजारोहण किया। शिष्य संतोष दास ने बच्चों और ग्रामीणों को मिठाई बांटी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की बालीपुर रोड स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेता रूपधारी पाल और औराई विधायक मधुबाला पासी ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर बच्चन पाल, राजेंद्र बघेल, संतलाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed