फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The death of two young men from being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Tue, 14 Jun 2016 01:18 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Tue, 14 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The death of two young men from being hit by truck
गणेश के मानिकपुर स्थित घर पर परिजनों को ढांढस देने के लिए जुटी गांव की महिलाएं
। कोतवाली अंतर्गत चौरी रोड पर भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के समीप सोमवार को दोपहर ट्रक और बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतकों में मानिकपुर निवासी गणेश गौतम (22) पुत्र महाबली और दूसरा उसका रिश्तेदार प्रेमचंद्र उर्फ           गोलू (20) पुत्र स्व.फूलचंद्र शामिल हैं। 
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी महाबलि गौतम का पुत्र गणेश अपने किराएदार की बाइक से बड़े भाई महेश के साले ममहर निवासी गोलू पुत्र स्व.फूलचंद को साथ लेकर भदोही आया था। भदोही में कार्य निपटा कर वे दोनों दोपहर 12.30 बजे इन्दिरा मिल चौराहे से चौरी की ओर रवाना हुए। जब वे आईआईसीटी के सामने तेजरफ्तार एक वाहन से पास ले रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने बताया कि बाइक, ट्रक में घुस गई और बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस दोनों के शव को राजकीय एंबुलेंस से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाद में महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल ले आई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed