फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager kidnapped ransom sought

किशोरी का अपहरण कर मांगी फिरौती

Wed, 11 May 2016 01:14 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped ransom sought
क्राइम
थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में रविवार को सिलाई सीखने गई किशोरी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घर वाले पूरे दिन उसे ढूंढ-ढूंढकर बेहाल हो गए। रात में घर पहुंचे दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसकी मां के गहने लूट लिए और जाते-जाते लड़की के बदले 60 हजार रुपये फिरौती की मांग भी कर डाली। भुक्तभोगी केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काट रही है।
विज्ञापन


जंगलपुर गांव निवासी कक्षा दस की 16 वर्षीय छात्रा सात मई को सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए घर से निकली। देर शाम तक नहीं लौटी तो घर वाले परेशान हो गए। उसकी खोजबीन की, लेकिन पता न चलने पर जंगीगंज चौकी में मां ने बेटी के अपहरण की तहरीर दी। तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भुक्तभोगी महिला ने बताया की आठ मई की रात दो युवक उसके घर आए और चाकू से आतंकित कर कान और गले में पहने उसके आभूषण को उतरवा लिया।
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो मारने-पीटने के साथ उसे धमकी दी कि अपनी लड़की चाहती हो तो 60  हजार रुपए का इंतजाम कर लो। बताया कि इसकी खबर जब उसने जंगीगंज चौकी को दी तो पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद कोई कार्रर्वाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed